घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीमें, बीमारी से जंग में लगातार मिल रही राहत
कुंडेकसा, कोरका और बोंदारी में 14,284 बच्चों का टीकाकरण 5,397 लोगों की हुई जांच, 584 मरीजों का घर पर उपचार
आज 22 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे
कुंडेकसा, कोरका और बोंदारी के प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी और त्वरित उपचार व्यवस्था का असर अब आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य अमला केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रहा है और जरूरत के अनुसार मौके पर ही उपचार उपलब्ध करा रहा है।
4 सितंबर तक 5,397 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान मलेरिया, दस्त, दाने के साथ बुखार और चर्म रोग से पीड़ित मरीज सामने आए हैं। इनमें 375 मलेरिया, 179 दस्त, 234 दाने के साथ बुखार और 227 चर्म रोग के मरीज चिन्हित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रणनीति में समय पर पहचान और तत्काल उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि चिन्हित 1,015 मरीजों में से 584 का उपचार घर पर ही किया गया, जबकि अधिक निगरानी और उपचार की आवश्यकता वाले 431 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 379 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और वर्तमान में 52 मरीज उपचाररत हैं। 4 सितंबर को 26 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए, जबकि उपचार के बाद 22 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
प्रभावित ग्रामों में 20 सर्वेक्षण टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा 4 पीएम जनमन एएमएमयू, बीमार व्यक्तियों की जांच के लिए 10 चिकित्सा अधिकारी तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 4 एंबुलेंस लगाई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, घुम्मुर, अडोरी, मछुरदा, गठिया एवं मातला सहित विभिन्न ग्रामों में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान 866 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक टैबलेट वितरित की गई। 782 बच्चों को आयरन सिरप प्रदान किया गया तथा 684 बच्चों को अल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई।
इसके साथ ही कुल 279 सत्रों में 14,284 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आज 48 ग्रामों के 4,799 मकानों में कीटनाशक का छिड़काव तथा 50 ग्रामों के 5,827 घरों में इनडोर-आउटडोर फॉगिंग की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित ग्रामों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं बीमारी की रोकथाम संबंधी गतिविधियां स
Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026