कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया के निर्देशन में नगर पालिका की जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों के द्वारा डॉ जौहरी की गली वार्ड न 18 में चल रहे अवैध नल कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध पाये गये 6 नल कनेक्शन विच्छेद किए जाने की कार्यवाही की गई।