सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में मदकरपुर रेलवे ट्रैक पर मिला घर से लापता युवक का शव, मचा हड़कंप
जनपद के बिसवां थाना क्षेत्र के मदकरपुर रेलवे ट्रैक पर सन्दिग्ध अवस्था में घर से लापता हुए एक युवक का शव पड़ा हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर शव भेज कर दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है।