सीतापुर: रामकोट रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और एक घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का उपचार जारी है। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।