सीतापुर: मधवापुर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर रोड पर सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर में पोस्टमार्टम कराया है।