सीतापुर: हरगांव गंदा नाला के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के गंदा नाला के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायल को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार जारी है।