सीतापुर: बसंत पंचमी के चलते प्रयागराज महाकुंभ के लिए सीतापुर रोडवेज ने की विशेष व्यवस्थाएं, चालक परिचालकों को दिए गए निर्देश
सीतापुर रोडवेज के द्वारा बसंत पंचमी के पर्व के चलते प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। मामले में जानकारी देते हुए सीतापुर रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी शिव रिजवी ने बताया सीतापुर रोडवेज बस स्टैंड से अब तक 98 बसों का प्रयागराज महाकुंभ के लिए संचालन हो रहा था। बसंत पंचमी के चलते 25 अन्य बसों को बढ़ाया गया है।