कोल: GD पब्लिक स्कूल में मुस्लिम शिक्षकों पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप, हिंदूवादियों ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 जीडी पब्लिक स्कूल में मुस्लिम शिक्षकों पर विद्यालय में धार्मिक गतिविधियों का आरोप लगा है। आरोप है की रमजान के माह में मुस्लिम शिक्षक मुस्लिम विद्यार्थियों को जल्दी घर भेज देते हैं। आरोप है की मुस्लिम शिक्षक भी कक्षाओं को छोड़कर नमाज पढ़ने चले जाते हैं। विद्यालय में धार्मिक गतिविधियां होने की सूचना पर बुधवार दोपहर हिंदूवादी मौके पर पहुंचे और हंगामा काटा है।