कोल: रुदायन में पति-पत्नी के विवाद में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दोनों पक्षों के बीच थाने में जमकर हुआ विवाद
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 रुदायन में पति-पत्नी के आपसी में विवाद में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय प्रेम शंकर की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में आपसी विवाद रहता था। बुधवार दोपहर दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस दौरान प्रेम शंकर घर में गया और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।