कोल: सराय रहमान में रमज़ान के महीने में गंदगी के अंबार से लोग परेशान, मस्जिदों में जाने वाले नमाज़ी कीचड़ से निकलने को मजबूर
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र सराय रहमान से एक तस्वीर सामने आई है।जहां रमजान के पाक महीने में गंदगी के अंबार से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।मस्जिदों में जाने वाले नमाजी और स्कूल से घर पहुंचने वाले स्कूली बच्चे कीचड़ और गंदगी में से होकर निकलने को मजबूर है। जिसके चलते वहां से गुजरने वाली महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे परेशान नजर आ रहे हैं।