कोल: चिटफंड कंपनियों में डूबा हुआ पैसा दिलाने की मांग, पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ACM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Mar 5, 2025 अलीगढ़ में चिटफंड कंपनियों में डूबा हुआ पैसा दिलाने की एक बार फिर पीड़ितों ने मांग उठाई है। ठगी पीड़ित बुधवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क पर इकट्ठा हो गए। महेंद्र प्रताप सिंह पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक पीड़ितों ने जमकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम संजय मिश्रा को दिया है।