झाबुआ: झाबुआ चौराहे पर यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय बना खतरे का कारण
Jhabua, Jhabua | Sep 3, 2025 झाबुआ चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि एवं एमपीआरडीसी से दो यात्री प्रतीक्षालय बनाए गए थे। लेकिन अब यह प्रतीक्षालय कीर्तन स्थल में बदल चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। बारिश के मौसम में यात्री भी अंदर बैठते हैं और बाहर अस्थाई दुकानें लगने से भीड़ रहती है।