माडा: ग्राम रजमिलान में एक महिला ने घर के अंदर लगाई फांसी, उपचार के दौरान हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
माड़ा थाना क्षेत्र के उस समय अफरा तफरी मची जब ग्राम रजमिलान निवासी एक 34 साल की महिला सुबह घर के अंदर दुपट्टा के सहारे पंखे में फांसी लगा ली। जहां गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।