माडा: ग्राम पंचायत टुसाखाड में सरपंच पर तालाब निर्माण में अनियमितता का आरोप
माडा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टुसाखाड में तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत टुसाखाड में सरपंच लाले प्रसाद पर अनियमितता का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच मनमानी कर तालाब का निर्माण कर रहे हैं जहां मनरेगा के तहत हो रहे तालाब निर्माण के कार्य मशीनों का उपयोग कर रहे हैं जिससे मजदूर को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।