माडा: माडा के ग्राम पंचायत जीर में बरसों से बंद पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भटक रहे ग्रामवासी #Jan samasya
जिले के माडा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जीर में बरसों से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र एक दिखावा साबित हो रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ढांचा तो तैयार कर दिया गया है लेकिन कभी भी खुलता नहीं है ना ही वहां कोई डॉक्टर पदस्थ हुए हैं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि लाखों का बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब धूल फाक रहा है ।