माडा: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत माड़ा में चौपाल संगोष्ठी का आयोजन
जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरचनाओ के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।सिंगरौली मे कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन मे किया गया।