निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक से ऑनलाइन शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 21 लाख 83 हजार 497 रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक को दोस्त के जरिए WhatsApp लिंक भेजकर निवेश साइट से जोड़ा गया। शुरुआत में छोटे निवेश पर प्रॉफिट दिखाकर भरोसा जीत लिया गया।