रूड़की: रामपुर में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवेज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने परवेज़ के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।