रूड़की: रहीमपुर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में थे फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे रहीमपुर गांव निवासी अशरफ पुत्र वाजिद और तालिब पुत्र वाजिद नाम के दो वारंटी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों वारंटी धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है।