रूड़की: बोट क्लब के पास विधायक के कार्यालय पर एक विवाहित महिला ने पति पर धोखा देकर चौथा निकाह करने का लगाया आरोप
रुड़की निवासी एक विवाहिता आज बोट क्लब के पास स्थित एक विधायक के कार्यालय पर पहुंची थी। जहां पर विवाहिता ने देहरादून निवासी अपने पति नदीम पर धोखा देकर चौथा निकाह करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पति नदीम उसे सऊदी अरब में बेचने की तैयारी कर रहा था। पीड़ित विवाहिता के द्वारा पति नदीम पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए गए है।