रूड़की: रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है की शादी के बाद से ही पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस के द्वारा फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।