रूड़की: रुड़की तहसील में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के कार्यालय का पार्षदों ने किया घेराव, मिट्टी का तेल पी जाने का आरोप
रुड़की तहसील में स्थित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय का आज नगर निगम रुड़की के पार्षदों के द्वारा घेराव किया गया है। जहां पर पार्षदों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। साथ ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। पार्षदों का आरोप है कि सरकार ने लोगों को वितरित करने के लिए मिट्टी का तेल भेजा था। आरोप है कि मिट्टी का तेल भी अधिकारी पी गए है।