लखीसराय: डिप्टी सीएम ने नया बाजार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से की बातचीत
नया बाजार भाजपा प्रधान कार्यालय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी प्रधान कार्यालय में रविवार के दोपहर 12:30पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में कल भी एनडीए की सरकार थी,आज भी है, और कल भी एनडीए की सरकार ही रहेगा।