धरहरा: हेमजापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल का रोमांच, युवाओं ने दिखाया दमखम, हेमजापुर ने जीता खिताब
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में शनिवार को मेरा युवा भारत, मुंगेर के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हेमजापुर और औड़ाबगीचा की टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार मौजूद रहे।