बल्देवगढ़: देवरदा के पास टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर बारिश में पेड़ गिरा, आवागमन अवरुद्ध; मौके पर पहुंची पुलिस
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग देवरदा के पास जोरदार बारिश और हवा के बीच एक पेड़ भी सड़क पर गिर गया।जिस कारण से आवागम अवरुद्ध हुआ। जैसे ही बल्देवगढ़ पुलिस को जानकारी लगी मौके पर थाना प्रभारी प्रीति भार्गव समस्त पुलिस टीम के साथ पहुंची।जहां पर ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को बीच सड़क से अलग कराया गया। और अब आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया।