बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर विंध्यवासिनी मंदिर के पास पुल पर चढ़ा पानी, दोनों ओर से आवागमन बंद, पुलिस बल तैनात
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग विंध्यवासिनी मंदिर के पास बने पुल पर पानी चढ़ने से दोनों ओर से आवागमन को बंद किया गया है। जिसमें मौके पर पुलिस प्रशासन लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह 8:00 बजे से मौके पर पुलिस पहुंची है।जहां पर पुलिस के द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि पानी से दूरी बनाए रखें।सामान्य स्थिति होने पर ही आवागमन को चालू किया जाएगा।