बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर करमाशन उर नदी का जल स्तर बढ़ने से यातायात बाधित, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग करमाशन के पास उर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के दोनों ओर आवागमन को बंद किया गया है।मौके पर बल्देवगढ़ थाना प्रभारी प्रीति भार्गव समस्त पुलिस बल के साथ पहुंची। जिसमें पुल के दोनों ओर आवागमन को बंद कराया गया है। वही सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि नदी के पानी से दूरी बनाए रखें।