बल्देवगढ़: खोड़ेरा गांव निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट, पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की शिकायत
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खोड़ेरा गांव निवासी फरियादी रामकिशन पुत्र देशराज विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा।जिसमें बताया गया कि गांव के ही देवेंद्र यादव के द्वारा पीड़ित के बेरहमी से मारपीट की।पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।