बल्देवगढ़: भेलसी देवरदा मार्ग पर भारी बारिश से पुलिया बही, रास्ता बंद
भेलसी देवरदा मार्ग पर अत्यधिक बारिश के कारण एक पुलिया बह गई। जानकारी के अनुसार भेलसी से देवरदा की ओर जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क पर बनाई गई पुलिया अत्यधिक बारिश के कारण बह गई। जिस कारण से भेलसी और देवरदा की ओर से आवागमन पूर्णता बंद हो गया है।जानकारी के अनुसार लोगों के द्वारा राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी गई।जिसमें मौके पर स्थित का जायजा लिया जा रहा है।