सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बृसिंहपुर ऊर्फ अल्लीपुर में रास्ते पर अवैध कब्जा का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बृसिंहपुर ऊर्फ अल्लीपुर निवासी राम कैलाश प्रजापति ने बताया कि गांव के अंदर उनके घर जाने वाले रास्ते पर एक फुट ऊंची दीवार बनाकर उसे अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे लोगों को समस्या है। जबकि ओमप्रकाश गौतम के घर से फुल्लू पटेल के घर तक 10 फीट चौड़ी पक्की सड़क बनी है। जिसको लेकर पीड़ित शनिवार को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।