मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने डिपो कॉलोनी में 50 वर्षीय महिला पर कच्ची शराब बेचने का मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना मिली थी कि कोई महिला मुंगावली की डिपो कॉलोनी में कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से डिपो कॉलोनी निवासी शब्बो बाई उम्र 50 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।