गुना: गादेर मंदिर से लौटते युवक से हाईवे पर ₹11000 छीने, 2 बदमाशों पर मामला दर्ज
Guna, Guna | Aug 22, 2026 गुना में नेशनल हाईवे 46 पर धरनावदा थाना क्षेत्र में एक युवक से बदमाशों ने रुपए छीन लिए। 22 अगस्त को दर्ज मामले में फरियादी राकेश जाटव निवासी बांसखेड़ी कैंट गुना ने पुलिस को बताया, बीते रोज गादेर मंदिर से दर्शन कर आ रहा था, फोन आने पर सड़क किनारे बात करने लगा बोरखेड़ा के जंगल वाले रास्ते से दो युवक आए शर्ट की जेब से ₹11000 छीनकर भाग गए, केस दर्ज कर जांच जारी।