Public App Logo
मंदिर की सीढ़ियों से गिरा दिल्ली का श्रद्धालु, मौ.त के बाद जिला अस्पताल में हंगामा मुरैना। नगर सेन बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली निवासी संजय कुमार की सीढ़ियों से गिरने के बाद मौ.त हो गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नहाने के बाद परिवार के साथ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के समय पति की सांसें चल रही थीं, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। परिजनों ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम की मांग की है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर अभय सिंकरवार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संजय को अस्पताल लाने के समय ही उनकी मौत हो चुकी थी और मेडिकल टीम ने ईसीजी व सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया था। #morena #मुरैना #दिल्ली - Morena Nagar News