नारदीगंज/नवादा: मोबाइल छीनने के विवाद पर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना, 05 नामजद सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी ।
बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नारदीगंज बाजार में बुधवार को मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें गोलीबारी की घटना हो गई है। यह घटना दिनदहाड़े फल मंडी के पास हुई जिससे पूरे बाजार में हड़कंप और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । हालांकि इसमें गनीमत रही कि गोलीबारी की घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है । आइए पूरी कहानी जानते हैं कि इस मामले में क्या कुछ हुआ है या हो रहा है या होने वाला है या होगा।
नारदीगंज बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद हुई, उसके बाद गोली चली, हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। घटना बुधवार की सुबह समय करीब 10:15 बजे नारदीगंज बाजार मेन रोड में फलमंडी के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली चलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। दिन-दहाड़े इस तरह की घटना मेन रोड पर होने से लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे तबतक हमलावर सभी भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने एक जिंदा कारतूस पुलिस को दिया है। वहीं दूसरी गोली फंस जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले को खंगालकर तहकीकात की जानी है। घटना के पीछे मोबाइल छीनने का विवाद बताया जा रहा है। यह विवाद बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार और पंडपा निवासी आयुष कुमार के बीच हुआ है। इस मामले में पंडपा निवासी अरविन्द सिंह के पुत्र आयुष कुमार के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार समेत पांच नामजद और 15 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले के हर एक बिंदु की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 20, 2026