खंडवा नगर: खंडवा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 92 करोड़ के पहले चरण की तैयारी शुरू; पहले दफ्तर होंगे शिफ्ट
खंडवा रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का दो साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से निर्माण से पहले की तैयारियां शुरू होंगी। पहले टिकट बुकिंग, आरक्षण और पार्सल कार्यालयों को अस्थायी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद पुराने फ्रंट एरिया को हटाकर नए भवन का निर्माण शुरू होगा। पहले चरण में करीब 92 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पूरे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 347 करो