मंत्री डॉ. विजय शाह ने छैगांवदेवी में विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
---
स्कूल में बनेगा साइकिल स्टैंड, विद्यार्थियों को 1100-1100 रु. देने की घोषणा
---
खंडवा जिले में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने ग्राम छैगांवदेवी के माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को नये कपड़े खरीदने के लिए 1100-1100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने स्कूल के बच्चों के अनुरोध पर विधायक निधि से साइकिल स्टैंड बनवाने की घोषणा की।कार्यक्रम में खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सेवा दास पटेल, छैगाँव माखन के जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सावनेर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa
18 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026