सिहोरा: भाजपा संभागीय कार्यालय के सामने 21 बार गूंजा सिहोरा जिला बनाने का वादा
सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने शुक्रवार को जबलपुर स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने जमीन पर बैठकर 15 नवंबर 2030 की चुनावी सभा में स्मृति ईरानी की ओर से की गई घोषणा का ऑडियो 21 बार सुनाया।