राशमि: राशमी में विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने गांधी जयंती पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान
राशमी। गांधी जयंती पर राशमी में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम हुआ। पंचायत समिति चौराहे पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की।यह राष्ट्रव्यापी 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' श्रमदान अभियान का हिस्सा था। इसमें पंचायत समिति के कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थीम 'स्वच्छता में सहभाग - स्वच्छ भारत, विकसित भारत' रखी गई