बीकापुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौटे भारतीय सेना के जवान का सोनवरसा माफी गांव में हुआ स्वागत
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा मारे गए 26 भारतीयों की हत्या के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बीकापुर के ग्राम पंचायत सोनबरसा माफी निवासी जवान लवकुश पांडेय का स्वागत गांव में हुआ है।