नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, छह मवेशी घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को 1 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर फतेहपुर से जाजमऊ जा रही मवेशियों से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे झाड़ियों में पलट गई। पिकअप में करीब 12 मवेशी लदे हुए थे। हादसे में 6 मवेशी घायल हो गए हैं महाराजपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।