नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पास खराब हुई रोडवेज में यात्रियों ने किया हंगामा, ऑनलाइन खरीदी टिकट के पैसे वापस मांगे
गुरुवार 5 बजे बनारस जा रही रोडवेज बस महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव के पास अचानक खराब हो गई।चालक ने दूसरी रोडवेज बस मंगवाई,जो 3घंटे बाद पहुंची। दूसरी बस में भी एसी खराब था। यात्रियों ने इस पर विरोध जताया और ऑनलाइन खरीदी गई टिकट के पैसे वापस मांगे।चालक और यात्रियों के बीच विवाद होने पर डायल 112पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया टिकट के पैसे वापस कराए।