नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल फ्लावर में आवारा जानवर के अचानक गाड़ी के सामने आ जाने से कार पलटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल फ्लाईओवर के पास रविवार 2 बजे कुशवाहा इंटरप्राइजेज के पास अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। इलाहाबाद की ओर जा रही कार का चालक जानवर को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाता है। इसी दौरान कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया।