नरवल: धमना गांव में बंद पड़ी दुकान के सामने सड़क किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
महाराजपुर के धमना गांव में एक बंद पड़ी दुकान के सामने सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करवाई।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया मृतक की पहचान गिरीश माझी के रूप में हुई, जो बिहार के रहने वाले थे।वर्तमान में महाराजपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गिरीश माझी शराब के लती थे।