नरवल: सरसौल में दो ट्रकों की टक्कर के बाद, एक ट्रक चालक ने दूसरे चालक को लोहे की रॉड से पीटा
महाराजपुर के सरसौल में आईटीबीपी के सामने दो ट्रकों में हुई मामूली टक्कर के बाद एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया हमले में मनोज सिंह तोमर घायल हुए हैं ।उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है ।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।