नरवल: पहलगाम आतंकी हमले में मारे शुभम द्विवेदी के परिजनों ने हाथीपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस मनाया, दी गई श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों ने शुक्रवार को 11 बजे 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। महाराजपुर के हाथीपुर गांव में परिजनों सहित ग्रामीणों ने शुभम द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर हाथीपुर ग्राम के दिवंगत शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी।