नदबई: शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
नदबई नगर निकाय चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा, ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।