सिराथू: एनएचएआई ने टेढ़ीमोड अंदावा में नाले की अतिक्रमण की गई जमीन को बुलडोजर से खाली कराया
सिराथू तहसील क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ अंदावा में कुछ लोगों द्वारा नेशनल हाईवे किनारे नाले की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था जिस कारण नल का निर्माण नहीं हो पा रहा था।सोमवार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की टीम पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम ने अपने सामने अतिक्रमण को हटवा लिया है। ताकि निर्माण कार्य में बाधा ना हो और नाला निर्माण हो सके।