सिराथू: अंतु का पुरवा से पुलिस ने एक शख्स को 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतु का पुरवा से पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सहायता से रविवार एक शख्स को 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया व्यक्ति सैनी थाना इलाके के रामपुर धमावा गांव के सरैया मजरा का रहने वाला मनोज तिवारी पुत्र शीतल तिवारी है।पुलिस ने इस पर धारा 8/20 एनडीपीएस दर्ज करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।