सिराथू: कमासिन के पास बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही आरा मशीन की शिकायत पर वन अधिकारी ने कहा- जांच कर की जाएगी कार्रवाई
कौशांबी के वन अधिकारी आर एस यादव ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि सिराथू वन विभाग क्षेत्र के कमासिन गांव के पास एक आरा मशीन की शिकायत प्राप्त हुई है। इस आरामशीन को अवैध बताया जा रहा है। डीएफओ आरएस यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम गठित कर दी गई है जिसे जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।