सिराथू: जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1950 किलोमीटर पदयात्रा कर रहे कोलकाता के शख्स ने सैनी में ठिकाना लिया
कोलकाता बजबज के रहने वाले अतिन हलदर जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1950 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।कई राज्यों से होकर वह बंगाल से पंजाब तक जाएंगे।रविवार शाम कौशांबी के सैनी पहुंचे थे।पत्रकारों को बताया कि उनका बचपन से सपना था कि वह जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पदयात्रा करें।सैनी में ठिकाना लिया है।